बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर सवा दो किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया तस्कर नेपाल का निवासी है। चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 लाख से अधिक बताई जा रही है।

भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के जवान पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक जीतेश कुमार, अजय यादव के साथ एसएसबी के एएसआई संतोष कुमार, राज कुमार, अजय यादव की अगुवाई में जवान जांच करते हुए पहुंचे। सभी ने नेपाल से आए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से सवा दो किलो चरस बरामद हुई।

इस पर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसकी पहचान नेपाल राष्ट्र के जनपद रुकुम गांव पालिका भूमे निवासी अखिल पुन पुत्र मगन पुन के रूप में हुई है। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडर पार्थ सारथी राय ने बताया कि जवानों की सक्रियता से सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 लाख से अधिक की है।

यह भी पढ़ें;-रायबरेली: DCRB कार्यालय में घुसकर महिला ने सिपाही को डंडे से पीटा, बाइक भी तोड़ी, मचा हड़कंप... देखें Video

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म