गोंडा: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए योगेश त्यागी
प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक व प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार सिंह निर्वाचित
गोंडा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में योगेश त्यागी को एक बार फिर से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। प्रांतीय महामंत्री पद पर नरेश कौशिक व प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जिले के टाउन हॉल में आयोजित इस दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रांतीय अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को महासभा की बैठक में संतोष कुमार पांडेय को स्वागत समिति का सर्वसम्मिति से अध्यक्ष चुना गया था।
प्रांतीय अधिवेशन से दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गयी। पर्यवेक्षक राधाकृष्ण पाठक व राम इकबाल द्विवेदी ने सभी 21 पदों पर निर्धारित शुल्क लेकर प्रत्याशियों को नामांकन पत्र उपलब्ध कराया। 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर योगेश त्यागीतो निर्विरोध प्रदेोल अध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय महामंत्री पद पर नरेश कौशिक व प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, देवेंद्र सारस्वत, विमल कुमार चौहान, रविन्द्र कुमार सिंह, मानिक चंद्र यादव, गौरव पाठक निर्वाचित हुए। आरक्षित पद पर सिराजुद्दीन न्यूटन व अनंत कुमार निर्वाचित घोषित किये गए। उपाध्यक्ष महानगर कुमारी प्रतिमा ,उपाध्यक्ष महिला सीमा सिंह, मंत्री पद पर अनिल कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर भूपेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रताप सिंह, विश्वपाल सिंह, श्रीनिवास शर्मा, कलमदानी सिंह व आरक्षित संयुक्त मंत्री पद पर सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।
प्रांतीय लेखाकार पद पर राजेश कुमार शुक्ला तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर राकेश गौतम निर्विरोध निर्वाचित हुए। सम्पूर्ण निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी को पर्वेक्षक राधा कृष्ण पाठक पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष / संरक्षक ने शपथ दिलायी। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने सभी पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए तथा गलत नीतियों के खिलाफ वह आजीवन संघर्ष करता रहेंगे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह व रुचि वर्मा ने किया। गोंडा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय इस कार्यक्रम के प्रभारी रहे।
नव निर्वाचित कार्यसमिति को देवीपाटन मण्डल के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह मण्डल महामंत्री अरुण यादव, स्वागत समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, महामंत्री अजीत कुमार तिवारी ,विद्या विलास पाठक, कमरुद्दीन अंसारी, प्रवीण श्रीवास्तव, ब्रजेश चौधरी, नरेंद्र सिंह व यशवंत पांडेय ने बधाई दी।
इस दौरान जनार्दन पांडेय, असगर अली, कृष्ण किशोर यादव, राजेश मिश्रा, सुशील मिश्रा, हरिवंश पांडेय, तोताराम पांडेय, चंद्र किशोर वर्मा, देव प्रकाश पांडेय, रवि तिवारी, श्याम नारायण चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, गिरजा शंकर पांडेय, अमरेंद्र सिंह, अतुल मालवीय, भगवान प्रसाद पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, वंदना शुक्ला, देव प्रकाश पांडेय, शारदा प्रताप सिंह, साकेत मिश्रा, उबेदुर्रहमन, आफसा परवीन, सत्येंद्र मिश्रा, दीपक शुक्ला, अजय कुमार शुक्ला, विनय सिंह, प्रतिमा मिश्रा, जया सिंह, रश्मि शुक्ला,अनुजा तिवारी, राजू प्रसाद, दिलीप सिंह, सालिकराम वर्मा सहित संगठन से जुड़े प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षक व पदाधिकारी इस प्रांतीय अधिवेशन में मौजूद रहे।
