बरेली: बीईओ समेत 16 स्कूल के प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन, जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

17 स्कूलों के समायोजन के बाद भी नहीं बदला गया यूडायस

बरेली, अमृत विचार। नगर में कई परिषदीय स्कूलों का दूसरे विद्यालयों में समायोजन किया जा चुका है, मगर उनका यूडायस नहीं बदला गया है। दर्पण डैश बोर्ड पर स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की सूचना दी जाती है, जिसमें नवंबर में कई स्कूलों में पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष शून्य दिखाई गई है। इस पर बीएसए ने संबंधित बीईओ समेत 16 प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। मामले में दो दिन में संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीते दिनों नगर क्षेत्र के 17 स्कूलों काे अन्य स्कूलों में समायोजित किया गया था। समायोजन प्रक्रिया के बाद उनका यूडायस में कोई परिवर्तन नहीं किया गया, जबकि समायोजित स्कूलों में छात्र संख्या पर्याप्त है और मध्यान्ह भोजन भी बच्चों को नियमित रूप से मुहैया कराया जा रहा है।

बिहारीपुर माॅडल स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुणेश शर्मा ने बताया कि नियमानुसार मध्यान्ह भोजन संबंधी जानकारी के लिए रोजाना परियोजना की ओर से कॉल आती है, लेकिन इस बार शिक्षकों से कोई जानकारी नहीं ली गई है। इस संबंध में शिक्षकों ने अपना पत्र खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बीएसए को दे दिया है।

वास्तव में जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है और उन्हें मध्यान्ह भोजन मुहैया नहीं कराया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों से अभी स्पष्टीकरण मांगा गया है---तौसिफ अनवर, खंड शिक्षा अधिकारी, नगर

खंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई
सीएम डैश बोर्ड से मध्यान्ह भोजन और छात्र उपस्थिति में इस बार आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में नामांकित छात्र संख्या के सापेक्ष मध्यान्ह भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों की उपस्थिति 64.62 उपस्थिति रही है। इससे जिले की ग्रेडिंग प्रभावित हुई है। मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: तीन महीने से नहीं मिल रही मल्टी विटामिन टेबलेट, मरीजों को हो रही दिक्कत

संबंधित समाचार