Fatehpur Crime: नाबालिग छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म… घर छोड़ने का बहाना बनाकर बैठाया, आरोपी की तलाश शुरू
फतेहपुर में नाबालिग छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म।
फतेहपुर में नाबालिग छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश।
फतेहपुर, अमृत विचार। जहानाबाद कस्बे में ई-रिक्शा चालक ने एक नाबालिग छात्रा को घर छोड़ने का बहाना बनाकर रिक्शे में बैठा लिया और सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी कस्बे के एक इण्टर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बेटी को कस्बे के मोहल्ला गढ़ी बम्बा ऊपर निवासी राजू उर्फ बंगाली पुत्र माशूक शाह जो ई-रिक्शा चलाता है। उसने बेटी को घर छोड़ने का बहाना बनाकर जबरन रिक्शा में बैठाकर गोकुलपुर के पास खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार, एससी-एसटी, पास्को के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मामला की जांच करने सीओ बिन्दकी सुशील कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ बिंदकी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी राजू की गिरफ्तारी कर ली गई है।
इलाज कराने गई महिला से पैथोलॉजी में डाक्टर ने किया दुष्कर्म
इलाज कराने गई एक महिला के साथ डॉक्टर ने शनिवार दोपहर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में बलात्कार और एससी एसटी एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
धाता थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ खखरेरु थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर में इलाज कराने के लिए आई थी। पति पत्नी को पैथोलॉजी में छोड़कर पैसा निकालने के लिए रक्षपालपुर में ही एक सहज जन सेवा केंद्र चला गया। इस बीच महिला अकेली थी। महिला को अकेले पाकर डॉक्टर उसके साथ दुष्कर्म किया।
कहीं शिकायत और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद जब पति पैसे निकालकर वापस पैथोलॉजी पहुंचा तो महिला ने आप बीती बताई। इस पर पति महिला को लेकर खखरेरु थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कानपुर: दिमाग के सिग्नल से काम करेगा इलेक्ट्रोमायोग्राफी सेंसर वाला हाथ, दिव्यांगजनों को मिला खास तोहफा!
