हरदोई : रूपापुर शुगर मिल के लिपिक की संदिग्ध हालात में मौत, मीडिया से परिजनों को नहीं मिलने देने का आरोप
हरदोई, अमृत विचार। रूपापुर शुगर मिल के कैन डिपार्टमेंट में लिपिक विकास चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसका पता होता, उससे पहले ही मिल प्रशासन ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया,इतना ही नहीं लिपिक के घर वालों को किसी से मिलने तक नहीं दिया। मिल प्रशासन की इस तरह की एक्टिविटी तमाम तरह के सवाल खड़े कर रही है।
बताया गया है कि ज्योतिबाफुले नगर (अमरोहा) के रहमान पुर निवासी 45 वर्षीय विकास चौधरी पुत्र इन्द्रपाल सिंह करीब 10 सालों से रूपापुर शुगर मिल के कैन डिपार्टमेंट में लिपिक का काम देख रहे थे। उसी बीच विकास चौधरी की वहीं संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसका पता होने पर घर वाले शुगर मिल पहुंचें तो, लेकिन वहां के प्रशासन ने उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया,इतना ही नहीं मीडिया से भी दूर रखा। इस बारे में लोगों कुछ पता होता, इससे पहले विकास के शव को मेडिकल कालेज भिजवा दिया गया,ताकि जवाबदेही से बचा जा सके। सिर्फ शुगर मिल ही नहीं बल्कि इलाके भर में लिपिक विकास चौधरी की मौत को ले कर तरह-तरह की बातें की जा रहीं है। पुलिस का कहना है कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है,उसके आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें -यूपी लोक सेवा आयोग का घोषित हुआ परिणाम, अंशिका ने किया टॉप
