बदायूं: राजकीय मेडिकल कालेज में दूसरे दिन हुयी रस्साकशी और क्रिकेट प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बदायूं,अमृत विचार : राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। क्रिकेट मैच रोमांच भरा रहा और टाई हो गया। राजकीय मेडिकल कालेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को दूसरे दिन की शुरुआत क्रिकेट सेमीफाइनल से हुई। जिसमें 2019 व 2021 बैच के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।

दोनो टीमों की धुआंधार पारी देखने को मिली। बाद में मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ जिसमें 2021 बैच के छात्र विजयी घोषित किए गए। इसके बाद रस्साकशी का मैच शुरू हुआ। इस मैच में फीमेल फैकल्टी टीम ने रेजिडेंट की टीम को हरा दिया। वहीं 2019 बैच की लड़कियों ने 2023 बैच की लड़कियों को हरा दिया। इसके बाद भाला फेंक प्रतियोगिता कराई गयी।

भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने जमकर पसीना वहाया। बैडमिंटन एवं फुटबॉल के मैच शाम तक चलते रहे। इन मैचों में छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
राजकीय मेडिकल कालेज में आज हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाले छात्रों एवं टीमों को प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने पुरस्कार बांटे। उन्होने कहा कि मेडिकल कालेज में हो रही प्रतियोगिताओं से छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: सूदखोरों से परेशान संभल के युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामकथा संग्रहालय में होंगे 14 मंदिरों के दर्शन: मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष बोले, पूरे परिसर का मिलेगा भक्तों को लाभ
एआई युग में भारत तैयार: अश्विनी वैष्णव बोले - आईटी टैलेंट को अपस्किल करेंगे, दुनिया का डेटा भारत में होगा प्रोसेस
शिक्षामित्रों के मुद्दें पर विधानसभा में सपा विधायक ने सरकार को घेरा, कहा-नियुक्ति निरस्त होने से परिवारों पर आर्थिक संकट
योगी सरकार की बड़ी पहल, ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत संरक्षण को नई दिशा, पांडुलिपियों दुर्लभ ग्रंथों का होगा डिजिटलीकरण
भारत का विकास देखकर हैरान हूं’: सुंदर पिचाई ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में किया 15 अरब डॉलर के AI हब का ऐलान, विशाखापत्तनम बनेगा ग्लोबल सेंटर