प्रयागराज : नैनी जिला जेल में बंदियों के शिफ्ट करने में आई अड़चन, अब शासन के आदेश का इंतजार
प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी सेंट्रल जेल में बंद बंदियों को नई जिला जेल में शिफ्ट करने को लेकर लगातार अड़चने आ रही है। 26 दिसंबर को जिला जेल में बंदियों को शिफ्ट करने को लेकर एक बार फिर से अधिकारियों और बंदियों जब आदेश का इंतजार करना पद रहा है। पहले भी आदेश को लेकर ही शिफ्ट करने की तैयारी में रोक लगा हुआ था।
क्षमता से अधिक बंदियों का बोझ झेल रही प्रयागराज की सेंट्रल जेल नैनी को नई जिला जेल मिलने से शासन ने राहत तो दे दी है लेकिन लगातार आदेश की अड़चनों के चलते बंदियों के शिफ्ट करने की प्रक्रिया पर रोक लग जा रही है।
नैनी इलाके में 173 करोड़ की लागत से जिला कारागार का निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया है। 26 दिसंबर को लगभग 28 सौ बंदियों जब जिला जेल में शिफ्ट किया जाना था। जिसको लेकर जेल के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली थी। सिर्फ इंतजार था तो शस्त्र का। शस्त्र के आदेश आने के बाद भी सेंट्रल जेल से जिला जेल में बंदियों को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। जबकि जेल मुख्यालय से आने वाले शस्त्र का आदेश भी दिया जा चुका है। वही अब एक नई अड़चन सामने आ गई है। बंदियों को शिफ्ट करने के लिए अब शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। शासन के आदेश आने पर बंदियों को शिफ्ट किया जायेगा। हलांकि माना जा रहा है वह आने वाले 26 दिसंबर को भी बंदियों को शिफ्ट नहीं किया जा सकेगा।
61 बंदी रक्षक संभालेंगे जेल की कमान
जिला जेल में 61 बंदी रक्षको को कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यालय ने इस प्रस्ताव पर मुहर भी लगाई है। शस्त्रों को लेकर भी शासन को भेजा गया था। जिसमें 20 रायफल और चार नाइन एम एम की पिस्टल के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। जिला जेल प्रदेश की सबसे हाईटेक सुविधाओं और सुरक्षा वाली जेल बनाई गई है। जेल में जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनकर तैयार हो चुका है।
173 करोड़ 33 लाख की लागत से बनी है जिला जेल
जिला कारागार का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड ने कराया है। जेल का निर्माण करा रही संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर आर एस रिजवी के मुताबिक़ इस जेल में ₹173 करोड़ 33 लाख की लागत आई है। यह जिला जेल 65 एकड़ क्षेत्रफल में बनायी गई है। जेल में दो सर्किल , 18 बैरक , 2 क्वारेंटाइन सेल, एक महिला बैरक और एक जुवेनाइल बैरक का निर्माण किया गया है। बैरक को दो मंजिला आकार दिया गया है। इस जिला जेल में दो हाई सिक्योरिटी बैरक भी हैं, जिसमेें 12 बंदियों को रखा जा सकता है।
सेंट्रल में रहेंगे सजायाफ्ता कैदी
सेंट्रल जेल नैनी की क्षमता 2060 कैदियों के रहने की है। इस जेल में 4596 कैदी व बंदी बंद हैं। जिला जेल प्रयागराज में अभी केवल विचाराधीन बंदियों को ही रखा जाएगा। जिनकी सेंट्रल नैनी जेल में संख्या 2870 है। जिला जेल में दो डिप्टी जेलर, एक बाबू, 26 सिपाही की तैनाती की गयी है।
वर्जन:-
26 दिसंबर को बंदियों को शिफ्ट किया जाना था। शासन के आदेश के इंतजार में शिफ्टिंग का कार्य रुका हुआ है। शासन के आदेश आने के बाद बंदियों को शिफ्ट किया जायेगा। -शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जेलर, जिला जेल नैनी
ये भी पढ़ें -पुरातन छात्र विश्वविद्यालय की वास्तविक पूंजी : कुलपति
