Unnao News: नारदानंद ऋषि आश्रम में होगा 11वां सवामनी हवनोत्सव, सुंदरकांड के साथ धार्मिक अनुष्ठान का होगा शुभारंभ
उन्नाव में नारदानंद ऋषि आश्रम में होगा 11वां सवामनी हवनोत्सव।
उन्नाव में नारदानंद ऋषि आश्रम में 11वां सवामनी हवनोत्सव होगा। सुंदरकांड के साथ धार्मिक अनुष्ठान का होगा शुभारम्भ। श्री बाला जी सेवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित होगा कार्यक्रम।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के गंगाघाट राजधानी मार्ग स्थित नारदानंद ऋषि आश्रम में श्री बाला जी सेवक मंडल के तत्वावधान पिछले 10 वर्षों से सवामनी हवनोत्सव कराया जा रहा है। पदाधिकारियों ने 11वां सवामनी हवनोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हवनोत्सव का कार्यक्रम शुरू होगा।
बता दें रविवार को नारदानंद ऋषि आश्रम में श्री बाला सरकार घाटा मेहंदीपुर धाम की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें श्री बालाजी सरकार घाटा मेहदीपुर धाम के जय जय सियाराम महाराज ने बताया कि पिछले दस सालों से आश्रम में सवामनी महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। इस बार 11वां महोत्सव होना है। जिसे और भव्य बनाया जायेगा।
मंगलवार को सुबह आठ बजे संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, ग्यारह बजे संकट बाधा मिटाने के लिए सवामनी यज्ञ, साढ़े बारह बजे श्री बालाजी सरकार का भव्य श्रंगार व छप्पन भोग, एक बजे से भजन कार्यक्रम, शाम चार बजे बाबा की महाआरती और साढ़े चार बजे प्रसाद का वितरण किया जायेगा। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिये नगर के अलावा राजस्थान, जयपुर समेत अन्य प्रदेशों से भक्त पहुंचेंगे और बाबा का गुणगान करेंगे।
इस मौके पर भोलू महाराज, संजय ओमर, दान बहादुर सिंह, अमित मिश्रा, आकाश मिश्रा, संदीप ओमर, गोविंद शुक्ला, प्रदीप मौर्या, मनीष कुमार, अमित निगम, शिवम सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: ओवरटेक करने पर टकराई कार… डॉक्टर और कार सवारों में मारपीट, तोड़फोड़, चार लोग घायल
