देशभर में क्रिसमस की धूम, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी देशवासियों को बधाई
नई दिल्ली। दुनियाभर में आज क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। उल्लास और उमंग से भर देने वाले इस उत्सव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी के स्वस्थ रहने के साथ ही समृद्धि की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! मेरी कामना है कि त्योहारों का यह मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए।" उन्होंने कहा, "आइए सद्भाव और करुणा की भावना का जश्न मनाएं जो क्रिसमस का प्रतीक है और एक ऐसी दुनिया की दिशा में काम करें जहां हर कोई खुश और स्वस्थ हो। हम प्रभु मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करते हैं।"
Wishing everyone a Merry Christmas! May this festive season bring joy, peace and prosperity to all. Let’s celebrate the spirit of harmony and compassion that Christmas symbolizes, and work towards a world where everyone is happy and healthy. We also recall the noble teachings of…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2023
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा क्रिसमस की बधाई! आपका दिल प्यार से, आपके घर खुशियों से और आपका जीवन शांति से भर जाए।
Merry Christmas!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 25, 2023
May your hearts be filled with love, your homes with happiness, and your lives with peace. pic.twitter.com/qJmwNGixde
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को #MerryChristmas।
#MerryChristmas pic.twitter.com/of2cUTi8cS
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 25, 2023
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी
महाराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस ने सोमवार को महाराष्ट्र के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने एक संदेश में कहा, “क्रिसमस का त्योहार हमें ईसा मसीह के महान जीवन और शिक्षाओं की याद दिलाता है। प्रभु यीशु का जन्मदिन राष्ट्रों के बीच शांति का माहौल पैदा करे और लोगों के बीच मित्रभाव और सद्भावना को बढ़ावा दे।” बैस ने कहा, “मैं लोगों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देता हूं।”
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस यीशु मसीह को याद करने का समय है और दुनिया के सभी लोगों के बीच शांति, प्रेम, सहिष्णुता और करुणा जैसी उनकी शिक्षाओं को संजोने का अवसर है।
राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नजीर ने कहा, ‘‘क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं आंध्र प्रदेश के सभी ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’ मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यीशु मसीह का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है और उनकी शिक्षाएं मानवता को सही राह पर ले जाती हैं।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज इंदौर में हुकुमचंद मिल श्रमिकों का बकाया करेंगे वितरित
