CM योगी ने अटल जी को किया नमन, क्षेत्र को दी 100 करोड़ की सौगात

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

आगरा से वृंदावन और गोवर्धन धाम जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ, आगरा में बनेगा आलू शोध केंद्र

बटेश्वर/ बाह/ आगरा, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जा रही है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। जहाँ उन्होंने पूर्व पीएम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को 100 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री की पावन जयंती है। पूरा देश अटलजी को उनकी सेवाओं के लिए नमन कर रहा है। इस अवसर पर पूरे यूपी वासियों की ओर से अटलजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। 

सीम योगी ने कहा कि उनकी यादों को सहेजने के लिए म्यूजियम भी होगा। अब आगरा से वृंदावन और गोवर्धन धाम जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि अटल जी विराट व्यक्तितव के स्वामी थी। ये भोलेनाथ की कृपा थी कि बटेश्वर को उनकी जन्म स्थली होने का सौभाग्य मिला। अटलजी ने हर किसी को सम्मान दिया। पक्ष हो या विपक्ष हो, छोटा हो या बड़ा समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना उनकी प्रवृत्ति थी। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने तय किया है कि अगले दो वर्ष में 50 हजार से अधिक किसानों को सोलर पंप देंगे, जिससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी। किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जो कुछ भी करना होगा वो डबल इंजन की सरकार करेगी। अटलजी की पावन भूमि पर जब मैं पूर्व में आया था तबसे अब तक बहुत सुधार हुआ है। मां यमुना के तट पर बने मंदिरों ने विदेशी हमलों को झेला है। पर्यटन विभाग इन मंदिरों का सौंदर्यीकरण कर रहा है।

ये भी पढ़ें -Video : हरदोई के बेनीगंज में शराबियों ने छोला-पूड़ी की दुकान पर किया बवाल, फेंक दिया सारा सामान

संबंधित समाचार