देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा- मुंबई को करें पूरी तरह से नशा मुक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुये कहा है कि हम सभी का एक ही दृष्टिकोण ‘नशा मुक्त मुंबई ’ होना चाहिये। फडनवीस रविवार रात यहां कुर्ला-बांद्रा परिसर में मुंबई के जियो सम्मेलन केंद्र में मुंबई पुलिस और एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल की ओर से आयोजित ‘उमंग 2023’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, “ अगर हमें अपनी अगली पीढ़ी को सुरक्षित रखना है तो हमें मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। हम मुंबई को मादक पदार्थों के संकट से पूर्ण रूप से मुक्त करना चाहते हैं। ” इस कार्यक्रम में मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फिल्म जगत के कलाकार, संगीतकार, निर्देशक और अन्य लोग शामिल हुये।

 फडणवीस ने कहा, “ हम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं और मुंबई पुलिस महानगरी को सबसे सुरक्षित शहर के रूप में बढ़ावा देने के लिये काम करती है। मुंबई को नशे के अभिशाप से पूरी तरह मुक्त करने की आवश्यकता है और हमें नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। मुंबई पुलिस ने यह लड़ाई शुरू कर दी है। पुलिस हमारे लिये 24 घंटे काम करती है और सरकार उनके लिये हरसंभव प्रयास करने में हमेशा सबसे आगे रहेगी। ” 

ये भी पढ़ें - हिमाचल प्रदेश: गांव में तीन मकान आग में जलकर राख

संबंधित समाचार