Farrukhabad: अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर 100 गायों को पहनाये कोट, गुण चना खिला जेलाधीक्षक ने सपत्नीक गायों की की सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर 100 गायों को पहनाये कोट।

फर्रुखाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई विहारी का जन्मदिन यहां सुशासन के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कैदियों ने फटे पुराने कपड़ो से तैयार किए।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई विहारी का जन्मदिन यहां सुशासन के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कैदियों ने फटे पुराने कपड़ो से तैयार किए। काऊ कोट गो माता को पहना कर उन्हें ठंड से बचाने का काम किया गया।

इस मौके पर जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने अपनी पत्नी कल्पना मुकुंद के साथ गांव बसेली के गोशाला पहुंच कर गुड़ चना खिला कर गो माता की पूजा की। 100 गायों को सर्दी से बचाने के लिए काऊ कोट पहनाए।

जेल अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को सुशासन दिवस पर निस्वार्थ सामाजिक कार्यों के अंतर्गत सपत्नीक गौसेवा की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि गौसेवा करके उन्हें खुशी और आत्मीय संतोष मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब से उनके गौसेवा कार्य का उल्लेख अपने मन की बात कार्यक्रम में निस्वार्थ सेवा भाव से गौसेवा किए जाने के निमित किया गया है, तब से निरंतर वह इसी प्रकार गौसेवा कर रहे है।

ये भी पढ़ें- Christmas Day 2023: यीशू जन्म पर चर्चों में बज उठीं घंटियां… गूंजा मैरी क्रिसमस गीत

 

 

संबंधित समाचार