प्रयागराज में रोशनी से जगमग हुए चर्च, मनाया जा रहा प्रभु यीशु का जन्मदिन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। टिमटिमाती रोशनी से जगमग शहर के गिरजाघरों में गोशालाएं सजाई गईं। सभी चर्च में प्रभु यीशु के जन्म दिन को मनाने के विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। उनके जन्म होने के बाद सब प्रार्थना करेंगे।  चर्चों में बाइबिल पाठ के साथ कैरल सिंगिंग शुरु हो गयी। लोगों को प्रेम के संदेशों को सुनाते हुए मानव धर्म का प्रचार किया गया। लोगों ने गिरजाघरों के बाहर मोमबत्ती  जलाई और खुशियां मनाई।
 23 - 2023-12-25T190516.308 
मानव कल्याण के लिए धरती पर प्रभु यीशु के जन्म के साथ चर्च में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मसीही समुदाय के लोगों ने अपने घरो में प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनाई। घरों में सुंदर झांकियां सजाई गईं। मसीही समुदाय के लोगों ने गिरजाघरों रहा जाकर बाइबिल का पाठ किया। चर्च में लोग कैरल सॉन्ग पर लोग झूमते रहे। रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए सेंट जोसेफ कैथिड्रल चर्च रहा धूम धाम से  जन्म मनाया गया। बिशप लुइस मस्करेहनस ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर प्रेम, दया, मानवता और जीवन के बारे में अनुयाईयों को बताते हुए संदेश दिया।

इसके बाद बिशप ने पल्ली पुरोहित स्टीवन मनोज, पादरी अनिल माइकल, पादरी जार्ज, केविल प्रधान, जोसेफ मस्करेहनस के साथ मिलकर मिस्सा बलिदान चढ़ाया। महिलाएं, बच्चे सभी ने प्रार्थना की। वही नैनी के बैथनी चर्च और नैनी कम्युनिटी चर्च में भी विशेष प्रार्थना की गयी। इस दौरान चर्च में कैंडल लाइट जलाकर प्रार्थना की गई। रंग-बिरंगी झालरों से सजे सीएनआई के लखनऊ डायोसिस के ऑल सेंट्स कैथ्रिडल (पत्थर गिरजाघर) में प्रभु यीशु के जन्म की मोहक झांकी सजाई गई। 

मेले का हुआ आयोजन, लगी रही फोर्स
क्रिसमस पर शहर में चारो तरफ धूम मची रही। गिरजाघरर और चर्च के बाहर मिले का आयोजन भी रहा। बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ़ उठाया। झूलो का आनंद लेने के साथ खरीददारी भी की। चर्चों के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया। मेले के आयोजन में किसी प्रकार की कोई दिक्क़ते न आये इसके लिए पुलिस फोर्स की तैनाती भी रही।

ये भी पढ़ें -

संबंधित समाचार