बरेली: यीशु के जन्मोत्सव पर चर्च-पार्कों में लोगों की भारी भीड़, क्रिसमस को लेकर उत्साहित हुए युवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यीशु के जन्मोत्सव पर आज बरेली समेत पूरे देश के चर्च सजाए गए हैं। क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च में लोगों की जमकर भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों ने चर्च में मोमबत्तियां भी जलाईं। सोमवार को सुबह से ही लोगों ने चर्च जाकर प्रार्थना की। जिसके बाद लोगों ने परिवार के साथ शहर के कई और भी चर्च व पार्कों में समय बिताकर क्रिसमस को बड़े ही धूमधाम से मनाया। 

शहर में एसटी. पाउल्स मेथोडिस्ट चर्च इज्जत नगर, बटलर के सामने मेथाडिस्ट चर्च व कैंट स्थित सेंट अल्फ़ोसिस चर्च आदि अन्य चर्च के बाहर लोगों की काफी भीड़ भी देखी गई। इस मौके पर क्रिसमस को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं छोटे बच्चे भी सांता बनकर चर्च व पार्कों में दिखाई दिए। शहर में चर्च के बाहर लोगों के लिए क्रिसमस का मेला लगा, जहां पर चर्च घूमने आए सभी लोगों ने खरीदारी की। कोई सांता केप तो कोई सांता चश्मा खरीदता नजर आया। इस दौरान लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। 

जानिए क्या बोले लोग
क्रिसमस का दिन हमरे अपने रूठे व्यक्ति को मनाने का बहुत अच्छा दिन होता है, इस दिन हमसे जो व्यक्ति रूठा हुआ है उसे गले मिलकर अच्छे से मना लेते हैं। साथ ही यह दिन बच्चों के लिए बहुत ही खास होता है इस दिन हम अपने बच्चों को उपहार देकर उन्हें खुश करते हैं---दीपा जेम्स।

लोग कहते हैं कि 25 दिसंबर को यीशु का जन्मदिन होता है पर ऐसा नहीं है, उनका जन्मदिन अप्रैल में आता है, पर उनका जन्मदिन हम वाइबल पढ़कर मना सकते है, इस दिन हम अपने अपनों को मनाते हैं और साथ ही सभी को खुशियां बांटते हैं--- क्रिस्टीना।

क्रिसमस के दिन हमारा पूरा परिवार बाहर ही मनाता है इस दिन हम अपने बच्चों के साथ बाहर कहीं घूमने का प्लान मनाते हैं, जिससे हमारे बच्चे भी खुश हो सकें---- सुनिल।

यह भी पढ़ें- बरेली: सामूहिक विवाह में जनवरी में 978 जोड़े लेंगे सात फेरे, शादियों के लिए आवेदनों का चल रहा सत्यापन

संबंधित समाचार