अमरोहा : कोहरे ने नेशनल हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार, ठंड से ठिठुरे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। नेशनल हाईवे पर सोमवार को भी आसमान में छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालकों एवं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शीतलहर के बीच आम लोगों की कंपकंपी छूटती दिखाई दी।

वाहनों की रफ्तार

सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 15 दिन से लगातार बढ़ रही सर्दी अब बर्दाश्त के बाहर हो चली है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पशु-पक्षी तक हलकान नजर आ रहे हैं। रविवार देर शाम से भी आसमान में घना कोहरा आना शुरू हो गया। सोमवार तड़के तक घना कोहरा आसमान में छा गया।

यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 20 मीटर की दूरी का नजारा भी साफ दिखाई नहीं दे सका‌। चालक लाइटों के सहारे किसी तरह आगे बढ़ते दिखे। वहीं शीतलहर के चलते लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंड से बचाव के लिए लोग देर तक घरों में कैद रहे।

ये भी पढे़ं : अमरोहा: परिजनों के साथ मिलकर बिजली टीम व पुलिस को पीटा

संबंधित समाचार