सुलतानपुर: एसडीएम ने सड़क निर्माण कार्य का दिया आश्वासन, धरने पर बैठे लोगो ने खत्म किया अनशन

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

21 जनवरी से शुरु हो जायेगा सड़क निर्माण - एसडीएम

अमृत विचार, सुलतानपुर। सोमवर की दोपहर से सड़क निर्माण के लिए धरने पर बैठे सुधीर सिंह व अन्य लोगो की याद प्रशासनिक अधिकारियों को 24 घंटे बाद आई। मंगलवार की दोपहर जयसिंहपुर एसडीएम अरबिन्द कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता कर धरना खत्म कराया।

बताते चलें कि जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बगिया चौराहा से बिरसिंहपुर तक करीब 9 किमी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिस पर अब तक दर्जनों लोगों सड़क हादसे के शिकार होकर चोटिल हो चुके हैं या फिर असमय काल के गाल में समा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियो के भी चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला है। बीते वर्ष सांसद मेनका संजय गांधी की पहल पर सड़क का समतली करण हुआ था। लेकिन सड़क फिर उसी हालात में पहुंच गई है। 

सोमवार की दोपहर विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह अन्य पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बगिया चौराहा पहुंच अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए और अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओ ने डीएम से मिल सड़क निर्माण की मांग की। धरने की गूज जिले तक पहुंचने पर दोपहर में एसडीएम जयसिंहपुर अरबिन्द कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर धरने को बंद कराया। 

एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी 21 जनवरी से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। जिस पर धरना समाप्त हुआ। वही विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि एसडीएम ने 21जनवरी तक का समय लिया है। हम लोग 30 जनवरी तक सड़क निर्माण कार्य का इंतजार करेगे। अगर काम नहीं शुरु हुआ तो अनशन करेंगे। एसडीएम अरबिन्द कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर निर्माण कार्य शुरू होने का समय दिया है।

ये भी पढ़ें:-  रायबरेली: जिले की शाम्भवी को मिली वॉलीबॉल यूपी टीम की कमान, अंडर-17 में बनाई गईं कप्तान

 

संबंधित समाचार