Ayodhya News: ग्रामीण इलाकों में चार नई पुलिस चौकियों की स्थापना, प्रभारी तैनात
थाना इनायतनगर अंतर्गत अस्थाई नवीन चौकी कुचेरा बाजार, तरौली व थाना पूराकलंदर अंतर्गत कर्मा व सरियावां पुलिस चौकी बनीं
अयोध्या, अमृत विचार : एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों में चार नई पुलिस चौकियों की स्थापना की है। इनमें थाना इनायतनगर अंतर्गत अस्थाई नवीन चौकी कुचेरा बाजार, तरौली तथा थाना पूराकलंदर अंतर्गत कर्मा व सरियावां चौकी बनाई गई है।
चौकी कुचेरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा, मीठेगांव, सरायनामू, शेखनपुर हतवा, मदरिया, बरिया देई, पलिया जगमोहन सिंह, रसूलपुर, भदोखरा, अहिरौली सलोनी, गोठवाग सोधियांवा गांव आएंगे। जबकि चौकी तरौली क्षेत्र अंतर्गत मजनाई, गुरौली, बरिया निसारु, तरौली, रामपुर फकीरे, कुम्भी, शुकुलपुर, अलीपुर खजुरी, नेवली, अगरबा, सेवरा आदि गांव शामिल है। इसी तरह चौकी सरियावां क्षेत्र अंतर्गत बरवा, पोरा बेतौली, कन्दैला, कुरावा, सोफियापारा, महावा, रग्धूपुर, नजीरपुर, खडगपुर, उसरु अमौना, कादीपुर, बन्दीदासपुर, साखूपारा व चौकी कर्मा अंतर्गत मोदरा, गगौली, महेशपुर, अंजना, रामपुर सर्धा, शांतिपुर, भगवाभीट, पुरखेपुर, देवापुर, दुगौली, कुतुबपुर, लक्ष्मीदासपुर, करमा, खनुवाना आदि गांव आएंगे।
एसएसपी ने बताया कि इन चौकियों के निर्माण से क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिलेगा। लोगों को पुलिस सहायता के लिए थानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बताया कि सभी चौकियों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अन्य स्टाफ भी तैनात किया जा रहा है।
