लखीमपुर खीरी: हिंसक हो चुके तेंदुए ने बच्चे को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। ईसानगर की बेलागढ़ी के गांव साहबदीन पुरवा में हिंसक हो चुके तेंदुआ ने एक और नाबालिक बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद पुलिस व फॉरेस्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंची। बीते करीब बीस दिनों से ईसानगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हिंसक तेंदुए ने एक …

लखीमपुर खीरी। ईसानगर की बेलागढ़ी के गांव साहबदीन पुरवा में हिंसक हो चुके तेंदुआ ने एक और नाबालिक बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद पुलिस व फॉरेस्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

बीते करीब बीस दिनों से ईसानगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हिंसक तेंदुए ने एक और बच्चे की जान ले ली है। रविवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव बेलागढ़ी के मजरा साहबदीन पुरवा में नेकराम भार्गव का तेरह वर्षीय पुत्र चंदन को तेंदुए ने मार डाला।

बताया जाता है कि चंदन सुबह करीब आठ बजे अपने साथियों के साथ खेत पर घास काटने गया था। जहां पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर हुए तेंदुए को देखकर बच्चे ने शोर मचाया। जबतक पास पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुँचते तेंदुआ मासूम बच्चे की गर्दन काट चुका था। हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ खेतों की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों के बताए जाने पर ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस समेत फॉरेस्ट को दी है।

बता दें कि कर्तानिया घाट से नदी की तलहटी से होते हुए ईशानगर क्षेत्र में पंहुचे हिंसक तेंदुए ने दूसरी घटना को अंजाम दिया है। जबकि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाए है, लेकिन अफसरों की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। इसके पहले करीब बीस दिन पूर्व चकदहा में एक बच्चे को हिंसक तेंदुए ने नोच कर मौत के घाट उतार दिया था।

संबंधित समाचार