जोधपुर में किया जाएगा जसवंत सिंह का अंतिम संस्कार
बाड़मेर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का राजस्थान के जोधपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जसवंत सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान से जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। उनका पार्थिव शरीर उनके फार्म हाउस पर ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक …
बाड़मेर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का राजस्थान के जोधपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जसवंत सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान से जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। उनका पार्थिव शरीर उनके फार्म हाउस पर ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक जसवंत सिंह का आज सुबह छह बजकर 55 मिनट पर दिल्ली के सेना अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे और पिछले छह साल से कोमा में थे। जसवंत सिंह के निधन की खबर आने बाद उनके उनके गृह जिले बाड़मेर सहित कर्मस्थली जैसलमेर, जोधपुर, जालोर एवं पाली जिले में शोक की लहर छा गई। वह बाड़मेर जिले के पूर्व जसोल राजपरिवार से थे।
आदर्श राजनीतिज्ञ रूप में विश्व्यापी छवि के साथ उनका अपने मालाणी क्षेत्र और लोगों से विशेष जुड़ाव था। उनके निधन से क्षेत्र के सिंधी मुस्लिम समुदाय जो उन्हें अपना रहनुमा मानते थे, उनके निधन से बहुत दुखी हुए। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं। बड़ी संख्या में उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनके निधन से उनके पैतृक गांव जसोल में सन्नाटा पसरा हैं।
