ट्रक पर जा रहा था स्क्रैप जहाज, लखनऊ में बीच रास्ते फंसा, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। सोमवार की रात्रि एक ट्रक पर जहांज को लदे देखकर लोग हैरत में पड़ गये कि एक ट्रक पर कैसे जहाज को रखकर कहां ले जाया जा रहा है। ट्रक पर जा रहा जहांज बीच रास्ते में फंस गया जहां जहांज को देखने के लिए भारी भीड़ इक्कठा हो गयी ।
दरअसल एक ट्रक से स्क्रैप जहाज को लादकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते से मुंबई से आसाम ले जाया जा रहा था। स्क्रैप जहाज ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ स्थित बीमा अस्पताल के पास मेट्रो स्टेशन ओवर ब्रिज के पास से फंस गया । जहांज बड़ा होने की वजह से ओवरब्रिज से नहीं निकल पा रहा था । जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्क्रैप जहाज को लेकर ट्रक चालक खड़ा रहा। ट्रक पर लदे जहाज को देखकर लोग वहां पर एकत्रित हो गए जहाज को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी
ट्रक चालक भी काफी देर तक परेशान रहा देर रात तक सड़क के किनारे स्क्रैप जहाज को लादकर ट्रक खड़ा रहा, इस वजह से स्क्रैप जहाज को ले जा रहे ट्रक के पीछे लंबा जाम लग गया । क्रेन की मदद से ट्रक को निकाला गया जहां वह आगे के लिए रवाना हुआ ।
 
 
 
 
 

संबंधित समाचार