पीएम श्री विद्यालय के चयन पर कौशाम्बी सांसद ने जताई खुशी,दी बधाई
कुण्डा प्रतापगढ़ अमृत विचार : प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम श्री विद्यालय की नई पहल की है। कुंडा ब्लाक का पहला विद्यालय कंपोजिट विद्यालय ताजपुर का इस योजना के तहत चयनित हुआ है। मुझे बहुत खुशी है,यहां के शिक्षक, बच्चों को बधाई । पीएम श्री में चयनित होने से यह निश्चित हो गया है कि यह कुंडा ब्लाक का सबसे अच्छा विद्यालय है।
उक्त बातें पीएम श्री विद्यालय ताजपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और योगी सरकार ने अनेकों योजनाएं चला रखी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी गाड़ी गांवों में पहुंच रही है। सांसद विनोद सोनकर ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कुंडा ब्लाक का पहला विद्यालय है जो पीएम श्री विद्यालय में चयनित हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, हीरागंज चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पांडेय उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े:- GOOD NEWS! सीएम योगी ने सुनी युवाओं की आवाज!, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग की आयु सीमा तीन साल बढ़ाई!
