उफान पर आई माइनर, खेतों से होकर घर पहुंचा पानी, ग्रामीणों को करना पड़ रहा असुविधा का सामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डलमऊ, रायबरेली अमृत विचार। डलमऊ गंग नहर से निकली नरेंद्रपुर बनापार माइनर की सफाई के नाम पर सिंचाई विभाग के ठेकेदारों द्वारा की गई मनमानी और खानापूर्ति का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। माइनर का पानी ऊफान के कारण गेहूं की कई हेक्टर फसलों को जलमग्न करता हुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच जाने के चलते ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और सूचना के बावजूद भी निराकरण न होने पर  ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बेला पोशक गंग नहर से निकली नरेंद्रपुर दुर्गापुर बनापार माइनर की साफ सफाई के नाम पर सिंचाई विभाग के ठेकेदारों द्वारा खाना पूर्ति करने के चलते माइनर में पानी छोड़ते ही माइनर में उफान के चलते माइनर का पानी लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई और सूचना के बावजूद भी माइनर का पानी बंद नहीं किया गया जिससे लगातार माइनर के अप का पानी गांव की गलियों तक पहुंच गया जिससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ अन्य गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 ग्राम प्रधान रामसनेही, विकास कुमार, देवेश कुमार आदि ने बताया कि शिकायत के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा पानी नहीं बंद किया गया जिससे माइनर का पानी ऊफानाने से क्षेत्र की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई और लगातार पानी बहने से आबादी क्षेत्र की गलियों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे ग्रामीणों और छोटे स्कूली छात्रों के आवागमन में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आबादी क्षेत्र में हुए जल भराव के चलते घर गिरने आदि की आशंका व्याप्त है। उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी है और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए है।

ये भी पढ़े:- 30 को अयोध्या में पीएम की जनसभा में अयोध्या जिले से जाएंगे 65 हजार कार्यकर्ता

संबंधित समाचार