Video - डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया श्रमदान, बोले - प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को आत्मसात करें लोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यहां प्रवास कर रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को भी श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। 25 दिसंबर से उनके द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को अशर्फी भवन और आसपास श्रमदान कर स्वच्छता की अपील की है।
  
इस अवसर पर उन्होंने कहा 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम आने वाले हैं इसलिए पूरी अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता संकल्प को आत्मसात करते हुए सभी अयोध्या वासी जहां जन्में राम वही अयोध्या धाम अभियान को निरंतर जारी रखे। सभी घाटों, प्रवेश द्वारों समेत कोने -कोने को स्वच्छ रखे। कैबिनेट व अयोध्या प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही , प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह , राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा , प्रदेश महामंत्री संजय राय ,  क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ,  सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष  कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता व डा अमित सिंह चौहान, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष  अभिषेक मिश्रा समेत मंडल से लेकर बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -PM Modi ayodhya visit : भारत-नेपाल सीमा पर High alert, एजेंसियां कर रहीं निगरानी

संबंधित समाचार