प्रयागराज : विद्यालय का हो रहा मूल्यांकन, सफलता पर मिलेगी ग्रेड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज नैनी प्रयागराज  में स्कूल गुणवत्ता सुधार प्रणाली की तरफ से विद्या भारती काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी एवं ज्वाला देवी सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह के नेतृत्व में विद्यालय का बारीक मूल्यांकन चल रहा है।  

बता दें कि इसके अंतर्गत विद्यालय का ऑब्जरवेशन, डॉक्यूमेंटेशन एवं इंटरव्यू प्रणाली के अंतर्गत विद्यालय में उपलब्ध शासन, प्रशासन ,अध्ययन-अध्यापन एवं नेतृत्व का मूल्यांकन किया जा रहा है I जिसकी रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय को सी बी एस ई द्वारा ग्रेडिंग प्राप्त होगी I इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने अतिथियों का परिचय कराया तथा प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी  का सम्मान सुरेश्वर प्रसाद मिश्र द्वारा एवं विक्रम बहादुर सिंह परिहार का सम्मान संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया I इस अवसर पर विभूति नारायण सिंह, बनवारी लाल चौरसिया, राधेश्याम तिवारी, सभाजीत पाल, विजय कुमार सिंह, वंदना श्रीवास्तव ,आशा तिवारी सविता त्रिपाठी, पदमा सिंह इत्यादि  उपस्थित रहेी

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में यूपी सरकार के दावे फेल - खुले आसमान के नीचे कुनबा, ईओ बोले तहसील में दो धरना

संबंधित समाचार