कासगंज: धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कासगंज, अमृत विचार। कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस सोरों गेट स्थित कार्यालय पर मनाया गया। वक्ताओं ने कांग्रेस के नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। 

जिलाध्यक्ष अदनान खान के द्वारा कांग्रेस का ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में देश को चांद और मंगल तक पहुंचाया। कांग्रेस ने देश की संपत्ति को देश के लोगों के लिए राष्ट्रीयकृत किया। कांग्रेस ने सदैव देश के उत्थान के लिए काम किया  आज देश आर्थिक रूप से मजबूत है तो यह कांग्रेस की देन है। 

महासचिव प्रवक्ता अमित पाठक, राज कपूर वाल्मीकि, भारतीय किसान यूनियन आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, सत्येंद्र पाल बैस अध्यक्ष विधि विभाग, बलवीर, हजारीलाल, झम्मन सिंह लोधी, नंदकिशोर जाटव, सुशील शर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, नूर मोहम्मद नूरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दीपक धनगर, इंद्रपाल लोधी, महेंद्र सिंह एडवोकेट, रमेश धनगर आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: दिन भर कोहरे छाने से नहीं हुए सूर्य के दर्शन, दृश्यता कम होने से सड़कों पर ठहरे वाहनों के चक्के

 

संबंधित समाचार