लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के पास निकला 36.14 लाख का सोना,जाने कैसे छिपाकर ला रहा था सोना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । चौधरी चरण सिंह अमौसी अन्तरराष्ट्रीय टर्मिनल पर कस्टम की जांच के दौरान स्कैनर में यात्री द्वारा छिपाया सोना दिख गया। यह यात्री इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1424 से आया था। यह उड़ान रात दो बजे शारजाह से रवाना होकर सुबह लखनऊ पहुंची थी। कस्टम सूत्रों के अनुसार यात्री ने सोने को पाउडर बनाने के बाद जेली में मिलाकर दो पाउच बनाए। उन्हें शरीर में छिपा लिया था। इस सोने का वजन 573.6 ग्राम निकला है।
शारजाह से शरीर में छिपाकर लाए गए 36.14 लाख के सोने का भेद कस्टम के स्कैनर से गुजरते हुए खुल गया। जौनपुर के यात्री को अलग ले जाकर पूछताछ की गई और सोना जब्त कर लिया गया। शारजाह से लखनऊ पहुंची उड़ान का एक न का मकान कुर्क यात्री सोने को शरीर में पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया था।

संबंधित समाचार