फिरोजाबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जमीन पर नगर पालिका का अवैध कब्जा, illegal parking बनाकर कर रहा वसूली!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टूंडला, फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जनपद के टूंडला नगर पालिका परिषद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर पार्किंग बना दी है और इस पार्किंग से नगर पालिका वसूली भी कर रही है। दिल्ली-आगरा-कोलकाता नेशनल हाईवे-2 पर टूंडला नगर के सुभाष चौराहे पर बने फ्लावर के नीचे ब्लॉक में टूंडला नगर पालिका परिषद और स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

इस कब्जे को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सचल दल ने पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम नगर पालिका और स्थानीय लोगों को दिया। फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमणकारियों को एन एच आई के अधिकारियों ने एक दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर वह अपना अतिक्रमण फ्लाईओवर के नीचे से हटा लेते हैं तो ठीक है नहीं तो एन एच आई द्वारा वहां से हटा दिया जाएगा।

एन एच आई की ओर से  भावेश पटेल ने बताया कि टूंडला फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग और अतिक्रमणकारियों ने अपना अड्डा बना रखा है। जिसकी कई बार हमारे पास शिकायत आ चुकी है। गुरुवार को जैसे ही हमारी टीम ब्रिज के नीचे बने अवैध पार्किंग को हटाने पहुंची तो होटल संचालक व उसके स्वजनों ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा सुनकर  थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। एन एच आई अधिकारी और होटल संचालक के बीच हॉट टॉक भी हुई। वहीं इस मामले में होटल संचालक ने एक दिन की मोहलत मांगी है। इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के विषय में जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में कोई भी बात करने से इनकार कर दिया और अपना पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें: जिस चेहरे पर होगी पांच साल के बच्चे सी मासूमियत... उस मूर्ति को आज चुनेगा अयोध्या का राम मंदिर ट्रस्ट

संबंधित समाचार