Kanpur News: SP MLA Irfan Solanki का गुर्गा शकील चिकना गिरफ्तार, विधायक के भाई रिजवान के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी का गुर्गा शकील चिकना गिरफ्तार।

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी का गुर्गा शकील चिकना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही रिजवान के दोनों शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए हैं।

कानपुर, अमृत विचार। विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान के दोनों शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए हैं। जाजमऊ पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान रिवाल्वर और बंदूक के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

रिजवान पर हत्या का प्रयास, बलवा, तोड़फोड़, आगजनी, रंगदारी और जमीन कब्जाने के मामले दर्ज हैं। उधर 37वीं वाहिनी पीएसी कृष्णा नगर निवासी सेवानिवृत्त सिपाही शैलेंद्र सिंह पर प्लाट के कब्जे के कई मामले दर्ज हैं। डीएम कोर्ट ने उसका भी राइफल लाइसेंस निरस्त कर दिया है। सरेराह फायरिंग करने में ब्रह्मनगर निवासी अजय प्रताप सिंह की रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त किया है।

विधायक का गुर्गा शकील चिकना गिरफ्तार

जाजमऊ थानाक्षेत्र में आगजनी मामले में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के साथी शकील चिकना को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेकनगंज के हीरामन का पुरवा निवासी शकील चिकना फरार चल रहा था।

Shakeel

थाना प्रभारी अरविन्द सिंह सिसोदिया ने बताया कि शकील चिकना ने विधायक और उनके भाई के कहने पर महिला के प्लॉट में आग लगाई थी। पुलिस ने शकील को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: रोडवेज बस डंपर से टकराई, हादसे के बाद मची चीख-पुकार, चालक समेत नौ लोग घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 
पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद