Bareilly: जिलाधिकारी बोले जिले में LPG की कमी नहीं, गैस बुक करने के बताये ये पांच तरीके
बरेली, अमृत विचार। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल किल्लत की चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की है। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि एलपीजी या पेट्रोल डीजल की किल्लत नहीं है। इसकी कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने और गैस एंजेंसियों व दैनिक स्टॉक की मॉनीटरिंग करने के निर्देश गए है। उन्होंने गैस बुकिंग के पांच तरीके भी बताए।
दरअसल जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार सुबह आईओसी, बीपीसी और एचपीसी व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर चल रही अफवाहों की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान तीनों कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल की किसी प्रकार से कमी नहीं है। पर्यात मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने गैस सिलेण्डर की रिफिल की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन की है। कालाबाजारी रोकने के लिए ओटीपी आधारित वितरण व्यवस्था लागू की गयी है। मुख्यमंत्री के कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देश दीपक सिंह, तृप्ती उपजिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
गैस बुकिंग के बताये ये पांच तरीके
गैस बुक करने के लिए परेशान हो रहे लोगों को राहत देते हुए अलर्ट जारी किया गया। बताया कि एलपीजी उपभोक्ताओं गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। अपने घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं।
फोन कॉल से बुकिंग
भारत गैस – 7715012345 / 7718012345
इंडेन गैस – 7718955555
एचपी गैस – 8888823456
मिस्ड कॉल से बुकिंग
भारत गैस –7710955555
इंडेन गैस – 8454955555
एचपी गैस – 9493602222
व्हाट्सएप से बुकिंग
भारत गैस – 1800224344
इंडेन गैस – 7588888824
एचपी गैस – 9222201122
मोबाइल ऐप से बुकिंग
Bharatgas Hello BPCL
IndianOil ONE
HP PAY
ऑनलाइन माध्यम
Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe और संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।
