World Lymphedema Day : फाइलेरिया मरीज बने जागरूकता दूत, बीमारी उन्मूलन में निभा रहे अहम भूमिका 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : फाइलेरिया के खात्मे की दिशा में सफलता मिलती तब शुरू हुई, जब फाइलेरिया के मरीज खुद जागरूकता दूत बन गए। विभिन्न जिलों के फाइलेरिया के मरीज अब जागरूकता और समुदाय की भागीदारी के जरिए बीमारी उन्मूलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

विश्व लिंफेडेमा दिवस के अवसर पर प्रदेश फाइलेरिया अधिकारी डॉ. एके चौधरी का कहना है कि 2004 से चल रहे उन्मूलन प्रयासों को मरीजों की सक्रिय भागीदारी से मजबूती मिली है। बाराबंकी के 81 वर्षीय बाबादीन पिछले 15 वर्षों से फाइलेरिया से पीड़ित हैं।

अब वह अपने अनुभव को जागरूकता संदेश में बदल चुके हैं और ग्रामीणों को दवा लेने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी तरह, लखनऊ की कमला ने भी 20 वर्षों से प्रभावित होने के बावजूद अब गांव में लोगों को नियमित दवा सेवन के लिए जागरूक कर रही हैं।

प्रदेश के 19 जिलों में 87 ब्लॉकों में सक्रिय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) - पेशेंट सपोर्ट ग्रुप (पीएसपी) मंच में 1,736 मरीज शामिल हैं। ये मंच फाइलेरिया को लेकर मिथक और डर को दूर कर सामूहिक दवा सेवन और सही देखभाल की दिशा में समुदाय को जोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें :
बागपत की फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर ने पाया आग पर काबू 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म