रामपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- देश को गुलामी के दौर में ले जाना चाहती है भाजपा
राजाओं के आदेश से नहीं संविधान से चलेगा देश, यूपी जोड़ो यात्रा रामपुर से बरेली रवाना
यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेसी।
रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है। यहां ऊपर से आए आदेश का पालन होता है लेकिन कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी है। कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथ में होनी चाहिए। हम जनशक्ति की बात करते हैं। कहा कि भाजपा देश को गुलामी के दौर में ले जाना चाहती है। शुक्रवार को यूपी जोड़ो यात्रा बरेली के लिए रवाना हो गई।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कानून देखिए लोकतांत्रिक हैं। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा धमोरा से मिलक होते हुए बरेली के लिए रवाना हो गई। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय ने किया।इससे पहले कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया। कार्यकर्ताओं ने यूपी जोड़ो यात्रा में नारेबाजी की। यूपी जोड़ो के नारे को बुलंद किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आजादी की लड़ाई अंग्रेजों और राजा-महाराजाओं के खिलाफ थी। कांग्रेस ने गरीब जनता के लिए लड़ाई लड़ी। हिंदुस्तान की जनता के कोई अधिकार नहीं थे, महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे। यह आरएसएस की विचारधारा है हमने यह बदला है। यह लोग फिर से देश को उसी दौर में ले जाना चाहते हैं।
यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री अनिल यादव,कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता,पूर्व विधायक अफरोज अली खां,शहर अध्यक्ष नोमान खां,मुतिउर्रहमान खां बब्लू,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनावाज आलम, संजीव शर्मा, मथुरा प्रसाद, ताहिर अंजुम, दामोदर सिंह गंगवार, रियाज अहमद, अशोक सैनी, योगी वीरसेन ,निर्मला पासवान, ताबिश खां ,आमिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं : रामपुर : जयाप्रदा के लिए परेशानियों से भरा गुजरा साल 2023, पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दे रही दबिश
