आप नेताओं  ने सरकार के विरोध में रखा उपवास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर अमृत विचार। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में उपवास पर बैठे। भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि विपक्ष में बैठे सांसदों का उत्पीड़न बंद करे। 

शुक्रवार की सुबह 11 बजे जिले के कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क में भारत माता के चित्र के सामने उपवास पर बैठ गए। लगभग चार घंटें तक उपवास के दौरान ईश्वर से कामन की गई कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह का उत्पीड़न केंद्र सरकार द्वारा बंद हो। उन्हें जल्द ही जेल से बाहर निकाला जाए। भाजपा सरकार को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें। मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, महासचिव अनिल कोरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम विलास तिवारी, मो. अख्तर, अजीत श्रीवास्तव, सूरेशचंद्र, शहजादा, शकील खान, अनुज दुबे, निशा गौतम, जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र जायसवाल आदि रहे। 

ये भी पढ़े: जिलों में अल्पसंख्यक कहेंगे - 'शुक्रिया मोदी भाईजान', BJP ने बनाया ये गेम चेंजर प्लान

संबंधित समाचार