आजमगढ़ में बोले अखिलेश - हमारा नारा है 80 हराओ, भाजपा हटाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़/ लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी। समाजवादियों ने नारा दिया है 80 हराओ, भाजपा हटाओ। समाजवादी पार्टी इसी नारे को लक्ष्य मान कर काम कर रही है। 
    
शुक्रवार को आजमगढ़ के एक दिवसीय दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए भाजपा के एनडीए को हरायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने और नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा किया था। केन्द्र की दस वर्ष की भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि उसने कितने नौजवानों को नौकरी दी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अखबारों में विज्ञापन दिया कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ। विधानसभा में भी एमओयू होने की घोषणा की, लेकिन दो साल में अभी तक किसी जिले में कोई कारखाना लगता नहीं दिखाई दिया है। किसी भी नौजवान को रोजगार नहीं मिला। 

ये भी पढ़ें -बेहद प्रसन्न दिखे CM योगी, अयोध्या में ली Selfie

संबंधित समाचार