अमेठी: स्मृति ईरानी ने एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का किया लोकार्पण, सोनिया गांधी पर कह दी चौंकाने वाली बात!, video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। केन्द्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने शनिवार को शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा किया। तीसरे दिन उन्होंने बंदोइया में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र त्रिशुंडी में 160करोड रु की लागत से इंडियन आयल एल पी जी बाटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया।

तीसरे दिन एच ए एल के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद स्मृति ईरानी बंदोइया आईं और यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की, उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी लोकप्रिय सांसद को अपनी समस्याएं बताईँ। स्मृति ने अपने निजी सचिव विजय गुप्ता,सी डी ओ सान्या छाबड़ा और खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा को समुचित निस्तारण के निर्देश दिए।पन्द्रह साल तक रिमोट से चलाई सरकार, लेकिन अमेठी की महिलाओं को शौचालय तक नहीं मिल पाए।

रामगंज औद्योगिक क्षेत्र त्रिशुंडी में एल पी जी बाटलिंग प्लांट के लोकार्पण के दौरान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिना नाम लिए कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी को निशाने पर लिया , कहा कि अमेठी और रायबरेली की बागडोर 15साल तक उस महिला के हाथ रही, जिसने रिमोट से प्रधानमंत्री और सरकार चलाई, परंतु अमेठी के192000 परिवारों को स्वच्छ शौचालय नहीं मिल पाए। माननीय प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए किसानों, नौजवानों, महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई।

स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से हर न्याय पंचायत में ड्रोन से खेतों में फर्टिलाइजर्स के पहुंचाने की योजना तैयार की है। पशुपालन को समृद्ध करने के लिए पशुओं के वैक्सीनेशन की ठोस व्यवस्था की गई है। हार्टिकल्चर में भी किसानों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

नये साल में अमेठी जनपद को एग्रो प्रोसेसिंग के हब के रूप में विकसित करेंगे। व्यापारी और किसान आपस में समन्वय स्थापित करके प्रगति और विकास के नये आयाम कैसे स्थापित करें, इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है।लोकार्पण समारोह में मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ला ने नमो सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या कश्मीर में धारा370समाप्त हो गई है, अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर भी बन रहा है।

प्रधानमंत्री जी ने देश की सभी राष्ट्रीय समस्याओं का हल करके भारत को विश्व गुरु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है ‌समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी,सुधांशु शुक्ला, पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्व कर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सच्चेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह, महामंत्री अनिल कुमार सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।टीकरमाफी।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे के तीसरे दिन अमेठी से त्रिशुंडी जाते हुए टीकरमाफी में बाजार के लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्मृति ईरानी ने गाड़ी में बैठे हुए ही लोगों की समस्याएं सुनी और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए ।

रानी अग्रहरि के साथ महिलाओं ने स्मृति ईरानी को मालाएं पहनाई और अपनी समस्याओं से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र दिए।ग्रामीणों ने बाजार में प्रकाश व्यवस्था, राजकीय इंटर कालेज टीकरमाफी में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और स्वच्छता अभियान के कार्यों को पूरा कराने के लिए स्मृति से अनुरोध किया। रवीन्द्र प्रताप सिंह, रामायण लाल श्रीवास्तव,सेठ वंशीलाल , अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: गोवंशों की मौत और चारे के खेल पर अब सीसीटीवी की होगी निगाह, कोई भी गड़बड़ की तो खैर नहीं!

संबंधित समाचार