बरेली: जिले में पांच मासूमों समेत 122 लोग कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग का मनाना है कि धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के केस अब कम होना शुरू हो रहे हैं। रविवार को जिले में कोरोना से 122 लोग संक्रमित निकले। इसमें कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी रिपोर्ट दोबारा से पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक आटीवीपी का एक जवान, रोडवेज कर्मचारी समेत पांच …
बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग का मनाना है कि धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के केस अब कम होना शुरू हो रहे हैं। रविवार को जिले में कोरोना से 122 लोग संक्रमित निकले। इसमें कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी रिपोर्ट दोबारा से पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक आटीवीपी का एक जवान, रोडवेज कर्मचारी समेत पांच मासूम भी शामिल हैं।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक रविवार को कुल 2988 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से शाम छह बजे तक 33 लोग एंटीजन से और 47 लोग आईवीआरआई से पॉजिटिव आए। रविवार को जिले में 3030 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 432 लोग संदिग्ध पाए गए।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
संक्रमित मिलने वाले इलाकों में टीचर्स कॉलोनी, भूड़ बरेली, रामपुर गार्डन, बिहारीपुर, स्टेडियम रोड, अतर छड़ी, सिविल लाइंस, सीबी टोला किला, विशाल सिटी, जगतपुर, राजेंद्र नगर, गार्डन सिटी, आजाद नगर, इयर फोर्स स्टेशन, भिटौरा, इंद्रा नगर, मझगंवा, स्टेशन रोड, नरियावल, कनकपुरी, किला छावनी, स्वाले नगर, डोहरा, खिरका, मलूकपुर, सुपर सिटी, राजीव नगर, गांधी नगर, खुटार, राजीव इनक्लेव, फतेहगंज, स्माइलपुर, अगरास, गोल्डन ग्रीन पार्क, जनकपुरी, नॉर्थ सिटी, खुशबू इनक्लेव, टोल प्लाजा, कांधरपुर, आकाशपुरम, असरफ खां छावनी, गुलावराय, प्रेमनगर समेत जिले के अन्य तमाम इलाकों में संक्रमित मिले है।
