बदायूं: बोर्ड के परीक्षा केंद्र पर चार कॉलेजों को आपत्ति, जानिए पूरा मामला
बदायूं, अमृत विचार: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 99 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी थी। साथ ही तीस दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। अंतिम दिन तक चार कॉलेजों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें दो ने परीक्षा केंद्र दूर बनाने और दो ने केंद्र बनाने की मांग की है। इनका डीएम स्तर से निस्तारण कर शासन को सूची जारी भेजी जाएगी।
नवंबर माह के दौरान शासन की ओर से 98 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाते हुए अनंतिम सूची जारी थी। इसके बाद तीस नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। इस दौरान करीब 64 कॉलेजों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई। इसके बाद डीएम के आदेश पर कॉलेजों का सत्यापन एसडीएम स्तर कराया गया। सत्यापन के बाद आईं आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 99 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति करते जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूची शासन को भेजी थी।
इसके बाद शासन द्वारा 24 दिसंबर को एक फिर से अनंतिम सूची जारी तीस दिसंबर तक आपत्तियां थी। अंतिम दिन कुल चार कॉलेजों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें दो कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र दूर बनाने और दो ने केद्र बनाने की मांग की है। इनका निस्तारण डीएम के स्तर किया जाएगा।
इसके बाद शासन को सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार ने बताया कि चार कंपनियां आई हैं। इनका निस्तारण कर बोर्ड को भेजा जाएगा। संभावता दस जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बदायूं: महिला को विश्वास में लेकर नौ लाख की धोखाधड़ी, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
