Good News : अब बन जाएगा संभल का जिला मुख्यालय, भूमि के बैनामे शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

एसडीएम चंदौसी ने पहला बैनामा करने वाले किसान का फूल माला पहनाकर किया स्वागत

संभल,अमृत विचार। जिला मुख्यालय निर्माण को लेकर चल रही बाधा दूर होती दिख रही है। साल का अंतिम दिन खुशी की खबर लेकर आया। जिला मुख्यालय निर्माण को लेकर अधिग्रहण के लिए चिन्हित की गई भूमि के जिला प्रशासन ने बैनामा कराने शुरु कर दिए। 28 सितंबर वर्ष 2011 को मुरादाबाद जिले की चंदौसी व संभल तहसील तथा बदायूं जिले की गुन्नौर तहसील को मिलाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने संभल को जिला बनाने की घोषणा की थी। तभी से जिला मुख्यालय बहजोई में अस्थाई रूप से चल रहा है। तभी से जनपद वासियों को अपना स्थायी मुख्यालय का इंतजार था।

12 वर्ष बीतने के बाद आखिरकार जिला मुख्यालय निर्माण को लेकर बाधा दूर हुई है। गांव आनंदपुर व फतेहपुर शरीफ नगर पर जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई किसानों की भूमि को खरीदने की प्रक्रिया साल के अंतिम दिन कुछ परवान चढ़ती नजर आई। चंदौसी तहसील पर जिला प्रशासन के बुलावे पर चार किसानों की लगभग सौ बीघा जमीन के बैनामे की प्रक्रिया शुरु हुई। जल्द ही पूरी  भूमि का बैनामा हो जाएगा और यह प्रक्रिया आगे बढ़ने से जिला मुख्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो जायेगा।

साइड हैंग होने से 6 और किसानों के नहीं हो पाए बैनामे
बहजोई। जिला प्रशासन ने 10 किसानों को अधिग्रहण के लिए चिह्नित की भूमि का बैनामा कराने के लिए चंदौसी तहसील बुलाया गया था। जिसको लेकर चंदौसी तहसील पर प्रक्रिया प्रारंभ हुई। 4 किसानों के तो बैनामे में हो गए लेकिन साइड हैंग होने के कारण 6 किसानों के बैनामे नहीं हो पाए। उन्हें अगले कार्य दिवस के तहत बनने के लिए बुलाया गया। जल्द ही छह और किसानों के बैनामे हो जाएंगे।

एसडीएम ने पहनाई किसान को माला, फोटो वायरल
बहजोई। जिला मुख्यालय के बैनामा शुरु हुए तो वहां एसडीएम चंदौसी संदीप वर्मा ने बैनामा करने वाले किसानों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके फोटो किसानों ने सोशल मीडिया पर वायरल किये हैं। जहां एक ओर किसानों में बैनामा शुरू होने से हर्ष का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर नागरिकों को भी अन्य सुविधा जिला मुख्यालय मिलने से विकास की आस जगी है।

जिला मुख्यालय की चिन्हित भूमि के अधिग्रहण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। अभी एक ही किसान का बैनामा कराया गया है। इस प्रक्रिया के अंतिम दौर में पहुंचने तक जिन किसानों की भूमि चिन्हित की गई है। उनके बैनामे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।-संदीप वर्मा, एसडीएम, चंदौसी

ये भी पढ़ें : संभल: एक कुत्ता दर्जनों ग्रामीणों पर पड़ा भारी, 11 इंसानों और 8 पशुओं को किया जख्मी

 

संबंधित समाचार