संभल: एक कुत्ता दर्जनों ग्रामीणों पर पड़ा भारी, 11 इंसानों और 8 पशुओं को किया जख्मी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

demo image

संभल, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र के  गांव में एक कुत्ता दर्जनों ग्रामीणों पर भारी पड़ गया। कुत्ते ने हमला कर चार बच्चों सहित 11 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं इस कुत्ते ने किसानों के आठ पशुओं पर भी हमला कर घायल कर दिया। कड़ी मशक्कत से लाठी डंडे दिखाकर कुत्ते को जंगल में भगाया गया। 

गांव चाचूनागल में शनिवार को एक कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। जो भी रास्ते में सामने आया कुत्ते ने हमला कर उसे काटकर जख्मी कर गिया। कुत्ते के हमले से टेकचंद सैनी, चंद्रकेश, पूरनराणा, लक्ष्मण का बेटा 12 वर्षीय गौरव, महेश सैनी का 11 वर्षीय बेटा कपिल, प्रवेश कुमार, मुकेश की सात वर्षीय पुत्री विशाखा, सौराज, विजेंद्र, साईबाबा, मुकेश समेत 11 लोग जख्मी हुए। 

दर्जनों ग्रामीण कुत्ते को भगाने के जुगत करते रहे लेकिन वह लगातार हमला करता रहा। इंसानों के साथ ही कुत्ते ने लक्ष्मण व गुड्डु के चार पशु, पूरन के तीन और सौराज का एक पशु काटकर घायल कर दिया। पूरा गांव जुटा तो आतंक मचा रहे कुत्ते को लाठी डंडे दिखाकर बड़ी मुश्किल से जंगल में भगाया गया। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों,बड़ों व पशुओं पर कुत्ते के हमले से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घायल ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया।

ये भी पढे़ं-  संभल : ढाबे पर खड़ी थी रोडवेज बस, परिचालक को अचानक आया हार्ट अटैक, मौत

 

संबंधित समाचार