Kanpur Crime: बजरंग दल के नेता की व्हाट्एसप चैट वायरल, दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बजरंग दल के नेता की व्हाट्एसप चैट वायरल।

बजरंग दल के नेता पर दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता ने अश्लीलता व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले में बजरंग दल के नेता व पीड़िता के बीच हुई व्हाट्सएप चैट वायरल हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। रविवार को एक दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता ने बजरंग दल नेता पर इलाज का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता की आरोपी से अश्लील बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं आरोपी ने फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर छवि खराब करने का प्रार्थना पत्र साइबर सेल को सौंपा।

गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसे नाक से खून बहने की बीमारी है। आरोप लगाया कि बजरंग दल के एक नेता ने इलाज का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की आरोपी के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील बातचीत की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। जिसके बाद आरोपी ने डीसीपी साउथ स्थित साइबर सेल में मामले की शिकायत की।

आरोपी ने बताया कि उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना कर चैट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- UP: योगी से जान की भीख मांग रहा हिस्ट्रीशीटर, बोला- 22 साल से कोई अपराध नहीं किया, घर के कैमरे बताएंगे हकीकत…

संबंधित समाचार