बरेली: फनसिटी में न्यू ईयर कार्निवल में आज मचेगी धूम, सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे कार्यक्रम
एमडी ने कहा मनोरंजक बनाए रखने के लिए लिया गया निर्णय, फूड स्टाल भी लगेंगे
बरेली, अमृत विचार। फनसिटी में सोमवार को आयोजित कार्निवल में धूमधड़ाके के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इस कार्निवल में म्यूजिक, सिंगिंग जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
फनसिटी की डायरेक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि यह कार्निवल पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद न्यू ईयर मनाने वाले लोगों को एक अच्छा माहौल देना है। कार्निवल में फूड, गेम्स समेत कई और स्टॉल लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था है। टैलेंट हंट प्रतियोगिता भी होगी जिसके विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। इसके मीडिया पार्टनर अमृत विचार, एसोसिएट पार्टनर मेडिट कोचिंग और इवेंट आर्गेनाइजर क्रिस्टल ईव है। प्रवेश शुल्क नियमित दिनों की तरह रहेगा। कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: अपने घर में मृत मिली 72 साल की बुजुर्ग महिला
