सुलतानपुर: नए कानून के विरोध में वाहनों का चक्का जाम, चालकों ने रोडवेज बसों का संचालन कराया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में सोमवार की भोर से ही वाहनों का चक्का जाम हो गया। रोडवेज के चालकों ने अपनी बसों को खड़ा कर ही दिया, बाहर निकलकर अन्य टैक्सी, टैंपो व प्राइवेट बसों का संचालन भी ठप कराने लगे। रोडवेज बस के चालकों ने कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम का दावा है कि शाम तक व्यवस्था बहाल हो जाएगी। 

केंद्र सरकार के मंत्रालय की ओर से नया कानून बनाया गया है। जिसके तहत वाहन चलाने पर किसी की मौत हुई तो चालक को सात लाख रुपये जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान है। इस कानून के विरोध में सोमवार से जिले में विरोध शुरू हो गया। शहर में स्थित रोडवेज बस अड्डे परिसर में चालकों ने बस खड़ी कर केंद्र सरकार के कानून का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

08

बस चालकों के धरने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। आंदोलित वाहन चालक परिसर के बाहर निकलकर प्राइवेट वाहनों का भी संचालन रोक दिया। कई बार तो ई रिक्शा वालों से झड़प होती भी दिखी। विदित होगा कि परिवहन निगम में 60 अनुबंधित बसे तो 58 विभाग की बसों का संचालन किया जा रहा है। 

अनुबंधित बसें ही रूकी, की जाएगी कार्रवाई  
एआरएम रोडवेज नागेंद्र पांडेय ने बताया कि चक्का जाम को लेकर न तो काई सूचना दी गई न ही कोई मांग पत्र भी उन्हें मिला। अनुबंधित बसों के चालकों ने हड़ताल किया है। विभागीय बसों के चालक हड़ताल में नहीं है। उनसे बसों का संचालन कराया जा रहा है। हालांकि, उनको भी रोका जा रहा है। ऐसे में आंदोलित चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यहां मच्छरों से लगता है डर..., लोग बोले- कॉलोनी का नाम सुनकर लिया था प्लॉट, अब हो रहा पछतावा

संबंधित समाचार