लखनऊ: नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, चालकों की दबंगई के आगे यात्री बेबस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में चालकों का  विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस दौरान रोडवेज बस, ऑटो, कॉमर्शियल चालकों की मनमानी शुरू हो गई है। जहां आलमबाग में सवारियों को बीच सड़क पर उतारा दिया। इसके अलावा कैसरबाग बस अड्डे पर हड़ताल के चलते यात्री परेशान हैं।

 रोडवेज और ऑटो चालकों की दबंगई के आगे यात्री बेबस नजर आ रहे है। कई जगह ई-रिक्शा चालकों ने भी विरोध-प्रदर्शन किया। बता दें कि हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे हैं वाहन चालक। 

बता दें केंद्र सरकार की ओर से नया कानून बनाया गया है। जिसके तहत वाहन चलाने पर किसी की मौत हुई तो चालक को सात लाख रुपये जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान है। इस कानून के विरोध में सोमवार से विरोध शुरू हो गया।

लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग अवध डिपो में रोडवेज अनुबंधित और साधारण बसों के चालकों ने भारत सरकार के नए नियम के विरोध को लेकर संचालन ठप कर दिया है। सभी डिपो के चालकों को समझाने के साथ आश्वासन दे रहे है लेकिन चालक मानने को तैयार नहीं है। बसों का संचालन प्रभावित है..., आरके त्रिपाठी क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ रीजन।

प्रदेश के 113 डिपो में रोडवेज अनुबंधित और साधारण, जनरथ बसों के चालकों ने भारत सरकार के नए कानून के विरोध को लेकर रोडवेज बसों का संचालन ठप कर दिया है। प्रदेश सभी क्षेत्रीय प्रबंधक,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बस स्टेशनों पर सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि सियालकोट पर चालकों को समझाकर बसों का संचालन शुरू कराए जिससे आम पब्लिक को आवागमन में परेशानियों का सामना नही करना पड़े..., मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: केंद्र के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे रोडवेज बस चालक, प्रदर्शन कर लगाया जाम

संबंधित समाचार