लोहिया संस्थान : नववर्ष पर 80 जरूरतमंद मरीजों को बिना डोनर मिला ब्लड
लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी नये साल का स्वागत सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान से हुआ। लोहिया संस्थान स्थित ब्लड बैंक में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने मिलकर 49 युनिट ब्लड डोनेट किया। वहीं नव वर्ष के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों को बिना डोनर बल्ड भी ब्लड बैंक की तरफ से उपलब्ध कराया गया।
दरअसल, साल 2014 से लोहिया संस्थान में नव वर्ष पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें संस्थान के फैकल्टी,डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्रायें रक्तदान करती हैं। इस साल भी करीब 49 लोगों ने रक्तदान किया है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रक्त कोष प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि शिविर में 49 रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं में फैकल्टी,डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, एमबीबीएस छात्र-छात्रायें, कर्मचारी व अन्य लोग शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे तक 80 यूनिट बल्ड बिना रिप्लेसमेंट के जरूरतमंद मरीजों को दिया जा चुका था।
संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानन्द ने स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को नव वर्ष की बधाई देते हुये कहा कि संस्थान का रक्तकोष दिन-प्रतिदिन मरीजों के हित के लिए विश्वस्तरीय मापदण्डों के अनुसार जाँच करके रक्त एवं रक्त अवयव उपलब्ध करा रहा है, इसके लिए उन्होंने रक्तकोष की तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह, एडिशनल चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुजीत राय ,रक्त कोष प्रभारी डा वीके शर्मा समेत कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान
- मीना जौहरी 9. विमलेष कुषवाहा
2. जितेन्द्र पाल 10. रणविजय मौर्या
3. निमिशा सोनकर 11. अरूण चौधरी
4. अरूण कुमार श्रीवास्तव 12. अखिलेन्द्र वर्मा
5. बृजेष कुमार 13. श्रवण
6. मोहित कुमार 14. अनीता
7. विनय तिवारी 15. मंजू
8. प्रदीप कुमार 16. प्रीति
यह भी पढ़ें : Video : हेपेटाइटिस बी के सभी मरीजों को नहीं खानी चाहिए एंटीवायरल दवा, 1500 से अधिक मरीजों पर हुआ शोध
