कौशांबी; जिले में 31 दिसम्बर को 40 लाख की शराब गटक गए लोग
कौशाम्बी। जिले में 31 दिसंबर को लगभग 40 लाख की शराब शराबियों ने गटक ली। बता दें की जनपद में अंग्रेजी और देशी शराब व बियर की खूब बिक्री हुई। जहां एक तरफ 22 लाख 50 हजार की देशी दारू की बिक्री हुई तो वहीं 12 लाख 95 हजार की अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई।
इसी तरह 4 लाख 45 हजार की बियर की बिक्री हुई है। देखा जाए तो 31 दिसम्बर को शराबी लगभग 40 लाख की शराब पी गए। नए साल का लोगों ने शराब पीकर जश्न मनाया। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया की जनपद के विभिन्न दुकानों से अंग्रेजी, देशी और बियर की कुल 40 लाख की शराब की बिक्री हुई है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: नव वर्ष पर भी अकेले रहे वृद्ध, फिर भी खुशी में बीता साल का पहला दिन
