शाहजहांपुर: डीएमटी ट्रेन फिर पटरी से उतरी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामापुर बरकतपुर रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा

रोजा, अमृत विचार। सोमवार की शाम लखनऊ की ओर से शाहजहांपुर की ओर जा रही मालगाड़ी रेलवे ट्रैक बदलते समय मेन अप लाइन से पटरी से उतर गई। पत्थर वाली ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई। इस घटना के कारण पीछे चल रही कई ट्रेनों को पीछे स्टेशन पर रोक दिया गया। देर शाम तक बैंगन को पटरी पर लाने का काम जारी था।

लखनऊ की ओर से शाहजहांपुर की ओर जा रही डीएमटी मालगाड़ी शाम करीब पांच बजे जैसे ही रेलवे क्रासिंग नंबर 316 रामापुर बरकतपुर पर पहुंची तभी रेलवे ट्रैक बदलते समय बीच का एक बैंगन झटके से पटरी से उतरकर जमीन पर आ गया। डीएमटी मालगाड़ी पटरी से उतरने पर पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक व कंट्रोल रूम को दी। डीएमटी के पहिये पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कैरिज एंड बैंगन के रेलकर्मियों व राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई और बैंगन को पटरी पर लगाने में जुट गई। मेन अप लाइन पर घटना होने के कारण पीछे चल रही राजरानी एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, हावड़ा मेल सहित कई ट्रेने पीछे स्टेशनों पर खड़ी हो गई है। शाम करीब सात बजे इंजन पटरी पर लाया गया।

एक सप्ताह में दूसरी घटना
बता दें कि 27 दिसंबर को रोजा रैंक प्वाइंट से बाहर निकलते समय मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया था। इस मामले को रेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया था। दूसरे दिन मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरने पर बमुश्किल आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। डाउन लाइन से गाड़ियों को निकाला गया-बीएस तोमर , स्टेशन अधीक्षक शाहजहांपुर।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अपहृत बच्ची को बैग में भरकर नवाबगंज फेंक गए बदमाश

संबंधित समाचार