अंबेडकरनगर: कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां पर फरसे से किया हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर/ अमृत विचार। विवाह नहीं होने से कोध्रित कलयुगी पुत्र ने वृद्ध मां पर फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। 

बता दें कि जहांगीरगंज के मखदूमपुर में मंगलवार को गांव निवासी रुपनारायण ने अपनी माता फूलमती (60) वर्ष, पत्नी स्व. बंशराज से वाद-विवाद करते हुए उसपर फरसे से हमला कर दिया। फरसे के वार से फूलमती के शरीर पर कई जगह चोटें आयीं और वह लहूलुहान हो गई। 

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर फूलमती को आरोपी पुत्र रुपनारायण के चंगुल से बचाया और सीएचसी जहांगीरगंज ले गए। जहां से हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए और फिर वहां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

ग्रामीणों ने कलयुगी पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि रुपनारायण का विवाह नहीं हो रहा है, जिसके लिए वह बार-बार अपनी मां पर दबाव बनाते हुए वाद विवाद करता रहता था। मंगलवार को भी इसी को लेकर उसने अपनी मां पर ही जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। 

लेकिन समय रहते फूलमती को ग्रामीणों ने बचाया और मरणासन्न हालत में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल फूलमती की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के मुताबिक मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है मामले में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-स्कूली वैन में लगवाना होगा CCTV कैमरा, तीन महीने का मिला समय, सरकार के इस कदम की अभिभावकों ने की सराहना

संबंधित समाचार