वाराणसी : ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट को लेकर आज होगी सुनवाई
वाराणसी, अमृत विचार। वाराणसी जिला अदालत में आज ज्ञानवापी को लेकर दाखिल की गई सर्वे रिपोर्ट को सार्वजानिक करने को लेकर सुनवाई होगी। ये रिपोर्ट सार्वजानिक की जाये या नहीं इसको लेकर जिला अदालत आज अपना फैसला दे सकती है। गौरतलब है कि एएसआई ने दो बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसे सार्वजानिक करने की मांग हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्ष कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट को लेकर अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने जिला जज की अदालत में आपत्ति दाखिल की है। कमेटी का कहना है कि शपथ पत्र लेने के बाद ही सर्वे रिपोर्ट दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सर्वे की रिपोर्ट लीक नहीं होगी। इसके अलावा मीडिया कवरेज को भी रोकने की मांग की गई है। जबकि हिन्दू पक्ष शुरू से ही सर्वे रिपोर्ट को सार्वजानिक करने की मांग कर रहा है।
ये भी पढ़ें -UP weather : लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे के बीच हुई बारिश, ठंड का बढ़ा असर
