ADG पदमजा चौहान बनी यूपी महिला व बाल सुरक्षा संगठन की अपर पुलिस महानिदेशक, साथ में ये जिम्मेदारी भी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। शासन ने एक सीनियर आईपीएस का तबादला करते हुए आदेश जारी कर दिया है।  जारी आदेश के मुताबिक यूपी-ADG पदमजा चौहान को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दे इससे पहले पदमजा चौहान अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ के साथ-साथ महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थी।

कल इन आईपीएस अधिकारियों के हुए थे तबादले

शासन ने पुलिस प्रशासन में फेर बदल करते हुए 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।  जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उसमें 1993 बैच, 1994 बैच, 1995 बैच और 1996 के अधिकारी शामिल है। जारी तबादला सूची के अनुसार  आईपीएस डॉ. प्रताप कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी से हटा कर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन बनाया गया है। आईपीएस अखिल कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन से हटाकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है।

आईपीएस राजीव सभरवाल को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन से हटकर अपर पुलिस महानिदेशक डॉ बीआर अंबेडकर एकेडमी मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। इसी तरह से ध्रुव कांत ठाकुर को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे को अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर से हटकर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ तैनात किया गया।

ये भी पढ़े:- पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड से डीके ठाकुर हटाये गये, 6 अन्य आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

संबंधित समाचार