हरदोई: 409 छात्र-छात्राओं को बांटे गए स्मार्टफोन, मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा- देश ऐसे ही बनेगा विकसित, स्वावलंबी, डिजीटल शक्ति व विश्व गुरु

हरदोई। सूबे की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित, स्वावलंबी, डिजीटल शक्ति और विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रहें हैं, इस लिए ज़रूरी है कि युवा शक्ति संचार और तकनीकी के सर्किल में सबसे आगे रहे और इसी मकसद से सरकार युवाओं के लिए स्टार्ट अप योजना, मेक-इन-इण्डिया, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट और डिजी शक्ति अभियान चला रही है।

सीएसएन कालेज में बुधवार को स्मार्ट फोन वितरण समारोह की अध्यक्षता एसके सिंह ने और संचालन डा.दीपक कुमार राय ने की। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को विकसित, स्वावलंबी, डिजीटल शक्ति और विश्व गुरु बनाने में युवा शक्ति का अहम योगदान है। 

विशिष्ट अतिथि लखनऊ जोन के उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर सुधीर कुमार चौहान ने युवाओं के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया। कालेज के प्राचार्य डा. कौशलेन्द्र कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में ज़िला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, डा.अजीत मणि त्रिपाठी, डा.अमित कुमार, डा.अरुण कुमार मौर्या, मणिपाल सिंह, श्रवण कुमार, राकेश सिंह, ईश्वरदीन, सचिन सिंह, विनय शील, वीरपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;-श्रमजीवी एक्सप्रेस बम कांड के दोषी आतंकवादियों को कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा, लगाया 5-5 लाख रुपए का जुर्माने

संबंधित समाचार