बाराबंकी: किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
50 हजार की नगदी और दो बाइक के भी जलीं
राम सनेही घाट/बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पंचायत राम सनेही घाट के करीब स्थित एक किराना की दुकान में बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया। आग की लपटें बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।
इसमें दुकानदार के लगभग पाँच लाख रुपये से अधिक का सामान व पचास हजार रुपये की नगदी सहित दो बाइक जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान दुकान दार का हाथ भी झुलस गया। नगर पंचायत राम सनेही घाट में जठबनी चौराहे पर
भेदुवा गांव निवासी शारदा प्रसाद यादव की किराना की दुकान है। आगे दुकान और पीछे मकान बना कर रहते है।

बुधवार की देर रात किसी अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई जिसमें बिजली के के तार भी जलने लगे और घर मे लगी रिंग बेल लगातार बजने लगी । जब शारदा घर से बाहर निकले तो देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगो को बुलाया और शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया तो उसी दौरान हाथ झुलस गया।
पड़ोसियों द्वारा फायर बिग्रेड की फोन कर सूचना दिया गया। मौके पर पहुँची मौके पर फायर बिग्रेड की टीमएलएफएम चंद्र भूषण शुक्ला, चालक शाहनवाज खा ,फायर मैन अभिषेक मणि तिवारी ,आशीष पाल ,ओम प्रकाश ने पहुँच कर आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान का सारा सामान ओर दुकान में खड़ी दो मोटरसाइकिल ओर नगदी जल कर राख हो गई।
यह भी पढ़ें:-सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार, ISI कथित ट्विटर आईडी से की पोस्ट
